नई दिल्ली
वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के बावजूद रिजर्व बैंक (RBI) के महंगाई को नियंत्रित करने और विकास की गति को बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख नीतिगत दरों को यथावत रखने के नर्णिय से बीते सप्ताह तेजी पर रहे शेयर बाजार की चाल अगले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय कारकों के साथ ही कंपनियों की चौथी तिमाही के परिणाम से तय होगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 170.69 अंक की तेजी लेकर सप्ताहांत पर 59447.18 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 126.85 अंक चढ़कर 17797.30 अंक पर रहा। इस दौरान दग्गिज कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझौली कंपनियों में अधिक तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 859.8 अंक उछलकर 25303.39 अंक और स्मॉलकैप 1066.38 अंक की छलांग लगाकर 29765.79 अंक पर पहुंच गया।