नई दिल्ली
लर्निंग प्लेटफॉर्म वेरंडा लर्निंग (Veranda Learning) के शेयर 11 अप्रैल 2022 यानि सोमवार को दलाल स्ट्रीट में दस्तक देने जा रहे हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वेरंडा लर्निंग आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 11 अप्रैल 2022 है। स्टॉक को प्री-ओपन सेशन (एसपीओएस) में सिक्योरिटीज के ‘T’ ग्रुप में लिस्ट किया जाएगा।
10-15 फीसदी प्रीमियम मिलने की उम्मीद
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, Veranda Learning के शेयर की कीमत में ‘म्यूट लिस्टिंग’ हो सकती है क्योंकि यह घाटे में चल रही कंपनी है जिसमें शेयर लिस्टिंग के बाद निवेशकों की दिलचस्पी कम हो सकती है। उनका मानना है कि पब्लिक इश्यू 150 रुपये से लेकर 160 रुपये तक के स्तर पर खुल सकता है। यानी जिनको आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ है 10-15 फीसदी प्रीमियम मिलेगा। बता दें कि Veranda लर्निंग का प्राइस बैंड 130-137 रुपये प्रति शेयर था। वहीं, लॉट साइज 100 शेयरों का रखा गया था।