Wednesday, August 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सक्रिय बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर दिया जोर

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी बुधवार को बीकानेर पहुंचे। बीकानेर पहुंचने पर शहर और देहात भाजपा पदाधिकारियोंव कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीकानेर प्रवास के दौरान जोशी ने शहर संगठन सहित विभिन्न श्रेणियों की बैठके आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं संगठन की रीति नीति, कार्य प्रणालीऔर आगामी गतिविधियों सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में संगठन को और मजबूती प्रदान करने की कार्य योजना और स्थानीय मुदृदों और समस्याओं पर चिंतन किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत सहित जिलाध्यक्ष,शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह,डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित,विजय आचार्य, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला,हुकमचंद सोनी, डॉ. अशोक मीणा,मोहम्मद रमजान अब्बासी, डॉ. मीना आसोपा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरी बैठक में ने सांसद ने मंडल अध्यक्ष,प्रभारियों की बैठक ली, जिसमें बूथ समिति की संरचना, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति,शक्ति केन्द्रों की व्यवस्था और बूथ इकाई को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद ने सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर विशेष जोर दिया। बैठक में गोकुल जोशी, भानु व्यास, अरुण जैन, अनिल शुक्ला,कौशल शर्मा, डॉ. सुषमा बिस्सा, डॉ.भगवान सिंह मेडतिया के साथ सभी मंडलोंके अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। जोशी ने तीसरी बैठक जिला पदाधिकारियों व मोर्चा जिलाध्यक्षों के साथ कर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। बैठक में किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
पौधरोपण किया
सांसद जोशी रानी बाजार मंडल के बूथ संख्या ९६ पर बूथ समिति की बैठक में शामिल हुए। जोशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस व पार्टी निर्देशानुसार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांसद जोशी ने डॉ.मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमे छोटे से छोटा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पहुंच सकता है व एक चाय बेचने वाला साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने भाजपा में बूथ अध्यक्ष के पद को सर्वाधिक महत्वपूर्ण पदबताया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सीतारामजांगिड का स्वागत किया गया। इसके बाद सांसद जोशी भीनासर पहुंचे व हाल ही में इमारत ढहने से असमय जान गंवाने वाले श्रमिकों के घर पहुंचकर शोक प्रकट किया। साथ ही भाजपा नेता मोहन सुराणा के निवास पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *