Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भाजपा की न्याय यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या; करौली हिंसा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

भरतपुर।

राजस्थान में हुई करौली हिंसा के बाद बुधवार को भाजपा की न्याय यात्रा करौली पहुंचेगी। इस न्याय यात्रा में बेंगलुरु से भाजपा सांसद व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता और नेता पहले हिंडौन सिटी में एकत्रित होंगे जहां से काफिले के साथ करौली के लिए रवाना होंगे। दूसरी ओर भाजपा की न्याय यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अलावा करौली जिला प्रशासन ने 50 भाजपा नेताओं को पाबंद नोटिस भेजा है।

हिंसा पीड़ितों से मिलेंगे भाजपा नेता 
भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ न्याय यात्रा के दौरान करौली हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे उनके हाल जानेंगे। हालांकि जानकारी के मुताबिक मौके पर काफिले को एंट्री नहीं दी जाएगी, और कुछ ही भाजपा नेताओं को जाने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि करौली हिंसा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी विगत दिन करौली पहुंची थीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी।