Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गेहूं बेचने के लिए अडानी के गोदाम के बाहर लगी किसानों की लाइन

चंडीगढ़

इन दिनों सोशल मीडिया पर पंजाब के किसानों के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें वे अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए अडानी समूह के गोदाम जाते दिख रहे हैं। वीडियो पंजाब के मोगा जिले के बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियोज के मुताबिक, यहां के किसान अडानी समूह के पास अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए जा रहे हैं। 

दावा किया जा रहा है कि ये किसान सरकारी मंडियों में जाने के बजाय जहां किसानों से गेहूं को सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर खरीदा जाता है, वे अपनी फसल एक निजी फर्म को बेचना पसंद कर रहे हैं। वैसे इन दावों की सच्चाई कुछ और है।