नई दिल्ली
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही गुरुवार से खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार दिल्ली में बड़ी संख्या में शादियां होनी हैं, जिसके चलते बंपर खरीदारी की उम्मीद है। बैंक्वेट हॉल, होटल से लेकर गेस्ट हाउस तक को अच्छी बुकिंग मिली है। लेकिन शादियों के साये पर महंगाई का असर भी दिख रहा है। ज्वेलरी बाजार में खरीदार बेहद कम हैं।
सब्जियों व अन्य जरूरी सामानों के दाम ऊंचे होने के कारण खाने-पीने का मेन्यू भी सीमित किया जा रहा है। उधर, कपड़े से लेकर सजावट तक का खर्च बढ़ गया है। कुल मिलाकर बीते वर्ष की तुलना में शादी की खर्च 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है।