Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इन छोटे शेयरों का बड़ा धमाल, 3 दिन में ही निवेशक हुए मालामाल

नई दिल्ली

गिरावट के दौर से गुजर रहे शेयर बाजार में छोटे शेयरों ने बड़ा कमाल कर रहे हैं। तगड़ा रिटर्न देने के मामले में इन तीन दिनों में छोटे स्टॉक अडानी ग्रीन, अडानी विल्मर, पेटीएम जैसे बड़े स्टॉक पर भारी पड़े हैं। 3 दिनों में अडानी ग्रीन जैसे बड़े स्टॉक ने जहां 23 फीसद रिटर्न दिया है तो नागरिका एक्सपोर्ट (Nagreeka Export) जैसी छोटी कंपनी ने 39.09 फीसद का रिटर्न दिया है।

वहीं स्मॉल कैप कंपनियों में Hariom Pipe Industries Ltd. ने एक ही दिन में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ मुनाफा दिया है। यह स्टॉक 1 दिन में ही अपने निवेशकों का पैसा डेढ़ गुना कर चुका है। हरिओम पाइप के शेयर एक ही दिन में 50.98 फीसद की तगड़ी छलांग लगाकर बुधवार को 231 रुपये पर बंद हुए।