नई दिल्ली
अनिश्चिताओं से भरे शेयर बाजार में सबसे बड़ा जोखिम पेनी स्टॉक में पैसा लगाना होतो है। बिना किसी एक्सपर्ट्स के सलाह के इसमें लगा हुआ पैसा डूब भी सकता है तो वहीं आपको साल भर में ही लखपति से करोड़पति भी बना सकता है। आज हम कुछ ऐसे ही 10 रुपये से कम के कुछ शेयरों के प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साल में 1300 फीसद तक का रिटर्न दे चुके हैं।
इस लिस्ट में पहला नाम राज रेयॉन (Raj Rayon) का है। राज रेयॉन का शेयर 20 पैसे से अब 2.80 रुपये पर पहुंच गया है। यानी पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 1300 रुपये का रिटर्न दिया है। अगर कोई निवेशक इस स्टॉक में एक साल पहले एक लाख रुपये लगाए होंगे तो उसका एक लाख आज 14 लाख रुपये हो गया होगा।