Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेथ ओवर में गेंदबाजी को लेकर ओडियन स्मिथ के बयान ने जीता दिल- जिस चीज से आप मरते नहीं

नई दिल्ली

क्रिकेट को अनिश्चितिताओं का खेल ऐसे ही नहीं कहा जाता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 19 रन बचाने थे, लेकिन राहुल तेवतिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के हलक से जीत छीन ली थी, ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान भी हुआ। पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 22 रन डिफेंड करने थे और कप्तान मयंक अग्रवाल ने गेंद थमाई ओडियन स्मिथ को। स्मिथ ने आखिरी ओवर में विकेट भी निकाला और 22 रन भी डिफेंड किए। इस मैच के बाद उनका एक बयान काफी चर्चा में है।