Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी की रस्मों के बीच रणबीर कपूर ने रखी थी एक खास मांग

नई दिल्ली

बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले रणबीर और आलिया आज यानी 14 अप्रैल को एक-दूजे के हो जाएंगे। मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं लेकिन दूल्हा दुल्हन की झलक नहीं मिल सकी है। हांलाकि खबरें ये भी हैं कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में मीडिया से रूबरू होंगे। इसी बीच रणबीर कपूर को लेकर एक और नई अपडेट सामने आई है। शादी की रस्मों के बीच रणबीर ने एक खास रिक्वेस्ट की थी।

सिंपल रहना पसंद करते हैं रणबीर

दरअसल, रणबीर कपूर खुद को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। पब्लिक अपीयरेंस हो या शादी के फंक्शंस, रणबीर सिंपल ही रखना पसंद करते हैं। यहां तक कि रणबीर ने अपनी शादी के लिए भी एक साधारण और पारंपरिक समारोह के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी में उन्हीं की फिल्मों के गाने नहीं बजाए जाएं।