Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हुनरबाज के सेट पर भारती सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक, ‘मामू’ करण जौहर के लिए कही ये बात

नई दिल्ली

कुछ दिनों पहले ही भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने अपने बेटे का स्वागत किया है। बेटे के जन्म से पहले दोनों कलर्स के शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे थे। हांलाकि इन दिनों भारती अपने बेटे के साथ घर पर रहकर ही पूरा ध्यान रख रही हैं और शो में उनकी जगह सुरभि चंदना नजर आ रही हैं। इसी बीच भारती ने बेटे के साथ शो पर वापसी की और कई सारें बातें भी कीं।

हुनरबाज के सेट पर भारती

दरअसल, वीडियो कॉल के जरिये भारती हुनरबाज के सेट पर शामिल हुईं। शो के मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो शेयर कर जाहिर किया है कि भारती को सभी काफी मिस कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती के बारे में कुछ बात चल रही होती है और एकदम भारती स्क्रीन पर आ जाती हैं।