नई दिल्ली
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार इन दिनों बुलडोजर को लेकर चर्चा में है। देशभर के विपक्षी नेता भाजपा सरकार पर आरोप भी लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर संविधान पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी के नेताओं के बीच ‘मुसलमानों के घर और रोजी रोटी छीनने’ की होड़ लगी है।