Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिगरेट कंपनी पर बढ़ा अरबपति राधाकिशन दमानी का भरोसा

नई दिल्ली

अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी का हैदराबाद स्थित सिगरेट कंपनी VST Industries पर भरोसा बढ़ा है। दमानी ने मार्च 2022 तिमाही के दौरान इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। 

मार्च तिमाही में दमानी ने VST Industries के लगभग 12,000 इक्विटी शेयर अपनी निवेश शाखा Derive ट्रेडिंग एंड रिस्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से खरीदे। दमानी ने इस खरीदारी के साथ जनवरी-मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.76 फीसदी कर ली है। आपको बता दें कि दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में VST Industries में दमानी की हिस्सेदारी 4.68 फीसदी थी।

क्या है कंपनी का शेयर भाव: आपको बता दें कि  VST Industries का हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। यह कंपनी सिगरेट का उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर भाव 1.46 फीसदी बढ़त के साथ 3212.35 रुपए के स्तर पर था। बीते साल अक्टूबर माह में शेयर का भाव 3,893.95 रुपए था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।