Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जैनसेन और मार्करम हमारे लिए बहुत अहम खिलाड़ीः केन विलियमसन

मुंबई

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन,ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह एक कदम आगे बढ़ना हुआ। हमने लगातार विकेट लिए और फिर राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने मैच जिताऊ साझेदारी की। विलियमसन ने कहा कि टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से हमें ऐसा रिजल्ट मिला।