नई दिल्ली
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें बहस के बाद हिंसा भड़काने वाले अंसार और गोली चलाने वाले असलम समेत सभी 14 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। सभी आरोपी जहांगीरपुरी के ही रहने वाले हैं।