Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विपक्षी एकता में फूट के संकेत! 13 नेताओं में इनकी गैर-मौजूदगी से उठे सवाल

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश कर रहे विपक्ष में दरार पड़ती नजर आ रही है। हाल ही में 13 दलों की तरफ से जारी संयुक्त बयान में तेलंगाना के मुख्यंत्री के चंद्रशेखर राव का नाम शामिल नहीं होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात है कि केसीआर लगातार भाजपा विरोधी चेहरे के तौर पर पेश किए जा रहे हैं। हालांकि, कई और दलों ने भी इस संयुक्त बयान से दूरी बनाने का फैसला किया था।