Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन

नई दिल्ली

राजस्थान में लेवल-1 और लेवल-2 शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार, 18 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की ओर से किया जा रहा है। रीट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर शुरू होगी। रीट 2022 के लिए आवेदन की आखिरी 18 मई 2022 निर्धारित की गई है।

राज्य स्तरीय इस परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को होने को प्रस्तावित है। रीट पेपर -1 (Level 2) की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और रीट पेपर-2 (Level 1) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम  5.30 बजे तक होगी।

रीट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी रीट लेवल -1 और लेवल -2 का पेपर का सिलेबस यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।