Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निर्विरोध हुआ चुनाव, यादविन्द्र सिंह बने अध्यक्ष

  • जिला कुश्ती संघ की कार्यकारिणी का गठन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला कुश्ती संघ की आमसभा की बैठक रविवार को गांव मक्कासर के ग्राम पंचायत घर में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान कुश्ती संघ प्रदेशाध्यक्ष उम्मेद सिंह झाझड़िया, विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी स्टेडियम जिला पर्यवेक्षक देवेन्द्र सिंह पूनिया थे। बैठक में निर्वतमान सचिव विजय सिंह पहलवान ने गत कार्यकाल का लेखा जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों द्वारा चुनाव अधिकारी हरलाल सिंह ढाका को नियुक्तक्त किया गया। चुनाव अधिकारी हरलाल सिंह ढाका के प्रयासों से जिला कुश्ती संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न करवाये गये। सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से यादविन्द्र सिंह को अध्यक्ष, जनक सिंह को सचिव तथा प्रभुदयाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी सदस्यों ने निर्विरोध चुने समस्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष यादविन्द्र सिंह, सचिव जनक सिंह व कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संघ ने हमे जो जिम्मेवारी सौंपी है वे उसका पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए जिले के कुश्ती के खिलाड़ियों को उचित मंच दिलवाने का प्रयास करेंगे। भविष्य में कुश्ती के खिलाड़ियों के लिए हर सुख सुविधा मुहैया करवाने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर दर्शन अखाड़ा के संस्थापक दर्शन सिंह, लखविन्द्र सिंह, रामप्रताप गोदारा, सुधीर कासनिया, मनप्रीत सिंह, अमित गोदारा, भागीरथ, जगतपाल सिंह, सतनाम सिंह, सुखीसिंह आदि मौजूद थे।