नई दिल्ली
शेयर बाजार (Share Market) में हमेशा ही एक्सपर्ट सोच-समझकर निवेश करने की सलाह देते हैं। अगर आपने रिसर्च के आधार पर कंपनी में निवेश किया है तो देखा जाता है कि नुकसान की संभावना कम हो जाती है। ऐसे ही एक स्टाॅक Xpro India ने पिछले एक साल के दौरान निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। इस कंपनी में स्टाॅक मार्केट के बड़े खिलाड़ी आशीष कचौलिया ने भी दांव लगाया है। बता दें, आशीष कचौलिया (Ashish Kacholia Portfolio) ने जनवरी से मार्च 2022 तक की तिमाही के दौरान 7 कंपनियों के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। वहीं, 6 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी उन्होंने घटाई थी।