नई दिल्ली
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए दंगे को लेकर पुलिस कमीश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को विस्तार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे, उनके साथ वहां पर खड़े लोगों के साथ टकराव हुआ और पथराव शुरू हुए। अस्थाना ने बताया कि 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं। मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही है।