Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोहित शेट्टी के शो में मुनव्वर फारूकी संग एंट्री मारेगी ये हसीना

रोहित शेट्टी के मच अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। आए दिन इस शो से जुड़ी कोई ना कोई नई अपडेट सामने आ रही है। मेकर्स इस समय शो के कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल करने में जुटे हुए हैं और अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। इन दिनों मुनव्वर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ओटीटी शो लॉक अप (Lock Upp) में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।