Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मीका सिंह के फार्महाउस पर शूट हुई थी विकी डोनर

मुंबई

आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं। मूवी 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी जिससे जॉन अब्राहम ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। साथ ही आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की भी यह पहली फिल्म थी। आयुष्मान खुराना ने फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म मीका सिंह के फार्महाउस के ऑपोजिट शूट हुई थी। उन्हें पता नहीं था कि यह मीका की प्रॉपर्टी है। शूटिंग के बीच पहले मीका का फोन आया फिर वह खुद आ धमके। इसके बाद शूजित सरकार से एक ऐसी गड़बड़ हुई जिससे मीका नाराज हो गए। हालांकि यह काफी मजेदार घटना थी।