नई दिल्ली
दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की कई कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है। स्टॉक मार्केट में बिग बुल के नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में झुनझुनवाला ने टाटा ग्रुप की एक कंपनी के शेयर बेचे हैं। झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स डीवीआर (Tata Motors DVR) में प्रॉफिट बुकिंग की है। झुनझुनवाला ने टाटा मोटर्स डीवीआर के 50 लाख शेयर बेचे हैं।