Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

300 रुपए के पार जाएगा Tata की कंपनी का शेयर

नई दिल्ली

टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर का शेयर भाव 300 रुपए के पार जाएगा। ये अनुमान घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च हाउस आनंद राठी ने लगाया है। 

क्या है अनुमान: ब्रोकरेज ने टाटा पावर के शेयरों पर खरीदें रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा स्टॉक स्तर से 38 फीसदी की संभावित वृद्धि होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि 200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 3 – 6 महीनों में 340 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जा सकती है। वर्तमान में शेयर 248 रुपए के भाव पर है। इस लिहाज से शेयर के भाव में 90 रुपए का फायदा हो सकता है।

आपको बता दें कि बीते 7 अप्रैल को शेयर का भाव 298 रुपए तक गया था। ये 52 वीक का हाई लेवल है। हालांकि, इसके बाद बिकवाली आई और शेयर का भाव 40 रुपए तक गिर गया है। वहीं, मार्केट कैपिटल की बात करें तो 79,630 करोड़ रुपए है।