नई दिल्ली
अडानी विल्मर के शेयरों (Adani wilmar stock) में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 695 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग डे से लेकर अब तक करीब 215% का रिटर्न (Stock return) दिया है। अडानी विल्मर का स्टॉक पिछले कुछ कारोबारी सत्र में पांच फीसदी के ऊपरी सर्किट को हिट किया और 701.65 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।