Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रावण की तरह मोदी सरकार को भी था अहंकार

बेंगलुरु

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, “रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, उन्होंने 3 कृषि कानून पास किए। सरकार को बहुत समझाया किसानों से मत उलझो लेकिन सरकार नहीं मानी। अंत में 13 महीनों के संघर्ष के बाद कानून वापस लेने पड़े। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं।”