नई दिल्ली
सुपरस्टार आमिर खान फिल्मों के अलावा अपने सरल स्वभाव के लिए भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। उन्हें अक्सर फैन्स के साथ प्यार से मिलते हुए देखा गया है। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टूडियो के बाहर खड़े एक शख्स से बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आमिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। वह कार में बैठने के लिए आगे आते हैं, तब तक एक शख्स उनके पास आकर अपना कार्ड दिखाते हुए कुछ बात करता है। आमिर उसकी पूरी बात को ध्यान से सुनते हैं।
कॉल करने की कही बात
सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आमिर उस शख्स की बात बड़े ध्यान से सुनते हैं। फिर उसका नंबर लेकर मराठी में ही उसे जवाब देते हुए कहते हैं, मैं कॉल बैक करता हूं।