Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सायशा शिंदे का बड़ा खुलासा, कहा- लोग पहचान जानने के लिए उतरवाते हैं कपड़े

नई दिल्ली

सायशा शिंदे इन दिनों शो लॉक अप में नजर आ रही हैं। शो में वह अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में सायशा ने कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। सायशा ने बताया कि कैसे ट्रांस महिलाओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए सार्वजनिक रूप से कपड़े उतरवाए जाते हैं। सायशा ने इमोशनल होते हुए कहा, कई ट्रांस वुमन ऐसे हैं जिनके कपड़े उतरवा दिए जाते हैं ये प्रूव करने के लिए कि वह महिलाएं हैं। हमें ये अन्याय रोकना होगा और हमें इस दुनिया में काफी बदलाव लाने होंगे। ये सब तब होगा जब मेरे जैसे लोग आगे आकर इस बारे में खुलकर बात करेंगे बिना डर के।

शो जीतकर ट्रांस वुमन को दिलाना चाहती हैं नई पहचान

बता दें कि सायशा ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘ये एक वजह है मैं इस शो में अपनी कॉम्यूनिटी को रिप्रजेंट करने आई हूं। लेकिन मैं चाहती हूं कि सब मुझे यहां एक नॉर्मल इंसान की तरह देखें क्योंकि यही तो मेरी कॉम्यूनिटी चाहती है। हम चाहते हैं कि आप सब हमें रिस्पेक्ट से देखें। मैं इस शो को जीतना चाहती हूं और किसी रिएलिटी शो को जीतने वाली पहली ट्रांस वुमन बनना चाहती हूं।’