मुंबई
अक्षय कुमार के विमल इलायची के ऐड पर माफी मांगने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। अब रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने अक्षय कुमार की तारीफ की है। सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार का पोस्ट शेयर किया है। साथ में लिखा है कि अक्षय कुमार जिम्मेदार सज्जन हैं। अक्षय कुछ जिन पहले विमल इलायजी के ऐड में नजर आए थे। इसके बाद उनके फैन्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। अब अक्षय इस ऐड पर लोगों से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने लिखा था कि यह तंबाकू नहीं बल्कि विमल इलायची का ऐड था लेकिन शुभचिंतकों के इस पर रिऐक्शन का काफी असर पड़ा है।
अक्षय को बताया जिम्मेदार सज्जन इंसान
लॉकडाउन के दौरान रामायण फिर से शुरू होने के बाद लोगों के बीच इसके किरदार फिर से चर्चा में आ गए। सुनील लहरी खासकर काफी लोकप्रिय रहे और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खोजा और फॉलो करने लगे। हाल ही में ट्रोलिंग के बाद अक्षय कुमार ने अपने फैन्स और शुभचिंतकों से माफी मांगी है कि वह आगे से सोच-समझकर ऐड्स का चुनाव करेंगे। दरअसल उनके विमल इलायची के ऐड पर लोग काफी ट्रोलिंग कर रहे थे। अब सुनील लहरी ने अक्षय का यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके उनकी तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, मिस्टर खिलाड़ी न केवल लोगों के लिए अनुशाषित रोल मॉडल हैं बल्कि सच्चे और जिम्मेदार सज्जन भी हैं जो कि इनके इस पत्र के माध्यम से देखा जा सकता है। वास्तव में उनके जैसे बहुत कम लोग दुनिया में देखने को मिलते हैं। उनको मेरा प्रणाम।