माल्यार्पण कर किया स्वागत हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक और जिला महामंत्री आनन्द जोशी को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम शर्मा और प्रदेश सचिव जसवीर शर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर मौजूद विप्र समाज के नागरिकों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही उम्मीद जताई कि वे लगातार आगे बढ़कर जिला व तहसील टीम तैयार कर समाजहित में कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच ने बताया कि फाउंडेशन की जिला टीम का गठन किया गया है। अश्विनी पारीक को जिलाध्यक्ष और आनन्द जोशी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जोन 1 बी के प्रभारी दीपक पारीक की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष भंवर पुरोहित की अनुशंषा से वर्ष 2022-24 के लिए की गई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि जब तक अपना समाज उन्नत नहीं होगा, तब तक राष्टÑ की समृद्धि की परिकल्पना करना व्यर्थ है। इसलिए उनका कार्य उन्नत समाज, समर्थ राष्ट्र के लिए समर्पित होगा। इसके लिए आराध्य देव भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं विप्र फाउंडेशन स्थापना दिवस पर 1 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन कर सामाजिक कार्यांे की शुरुआत की जाएगी। उससे पूर्व जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। इसके पश्चात सभी तहसीलों में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद शर्मा, छगन सारस्वत, दामोदर सारस्वत आदि मौजूद थे।