मुंबई
आमिर खान पिछले कुछ दिनों से लगातार सस्पेंस बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह कोई कहानी सुनाने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने कोई हिंट नहीं दिया जिसके बाद से इंटरनेट की दुनिया में हलचल है और तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हर वीडियो के आने के साथ ही आमिर खान सभी को इस बारे में सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि आखिर वो क्या चीज है जिसकी कहानी मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुनाने वाले है। सोमवार को उनका एक और वीडियो सामने आया। इससे पहले इसी से संबंधित 2 वीडियोज आ चुके हैं।
खेलते हुए है आमिर का हर वीडियो
पहले के 2 वीडियोज में आमिर खान बिल्डिंग की छत पर क्रिकेट खेलते हुए दिखे और अपनी बात कही थी। इस बार आमिर ने फूसबॉल खेलते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने ऑरेंज कलर की टीशर्ट पहनी है, जिसके ऊपर उनकी अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का एक फनी कोट ‘रिलीज गोगो’ लिखा है।