नई दिल्ली
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने फिल्मों से लंबे समय से दूरी बनाई हुई है। इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। ऐश्वर्या की फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अब एक्ट्रेस के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या अलग-अलग पोज़ में दिख रही हैं। तो वहीं एक फोटो में एक्ट्रेस क्रिकेट खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।
ऐश के खास मॉडलिंग के दिन
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। वायरल हो रही फोटोज बॉलीवुड डायरेक्ट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर की हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या साड़ी पहने हुए क्रिकेट खेल रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में सिंपल सी साड़ी पहनकर पोज़ दे रही हैं।