Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

24,713 करोड़ की डील कैंसिल होने के बाद इस कंपनी के शेयरों को बेचने की लगी होड़

नई दिल्ली

किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर ग्रुप कंपनियों के शेयरों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयरों में इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 20 पर्सेंट तक की तगड़ी गिरावट आई। बीएसई पर फ्यूचर रिटेल (Future retail) के शेयरों में 5% का लोअर सर्किट लग गया है। वहीं, फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन लिमिटेड (Future Lifestyle Fashions Ltd) के शेयर 19.89% की गिरावट के साथ 29.40 रुपये पर आ गए जो कि इसका 52 वीक लो प्राइस है। वहीं, फ्यूचर स्पलाई चेन साॅल्युशन लिमिटेड (Future Supply Chain Solutions Ltd) के शेयर 19.96% की गिरावट के साथ 37.30 रुपये पर आ गए। यह इसका अब तक का सबसे लो प्राइस है। फ्यूचर ग्रुप के सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली चल रही है।

दरअसल, इस बड़ी गिरावट के पीछे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ((Reliance Industries Limited) और फ्यूचर ग्रुप (Future Group) के बीच डील कैंसिल होने के बाद देखी जा रही है। आपको बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फ्यूचर समूह के साथ अपने 24,713 करोड़ रुपये के सौदे को कैंसिल कर दिया है। इसका ऐलान RIL ने शनिवार को किया था। 

लोअर सर्किट में फ्यूचर ग्रुप के शेयर 
बीएसई पर फ्यूचर रिटेल का शेयर 5% के लोअर सर्किट में फंसा है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट तक टूटकर 27.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। यह अपने 52 वीक शेयर प्राइस 27.65 रुपये के बेहद करीब है। Future Enterprises Ltd के शेयर भी लोअर सर्किट में हैं। कंपनी के शेयर 5% गिरकर 13.32 रुपये पर पहुंच गए हैं।