Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! बैंक ने डिजिटल फ्रॉड से बचने के बताए ये उपाय, नहीं मानने पर हो जाएंगे कंगाल!

नई दिल्ली

अगर आप भी देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी सूचना है। बैंक ने अपने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड (Digital fraud) से बचाने के लिए डिजिटल सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किया है। SBI ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी के जाल में फंसने से बचाने के लिए उपाय बताए हैं। 
एसबीआई ने सोमवार को कहा कि ग्राहकों को अपने ‘पासवर्ड’ को कभी भी किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। साथ ही निजी जानकारी के स्टोरेज से बचने के लिए अपने मोबाइल या उपकरणों में ‘ऑटो सेव’ और ‘रिमेंबर’ जैसे विकल्पों को बंद रखना चाहिए।

एसबीआई ने क्या कहा? 
एसबीआई ने अपने डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित रखने को ग्राहकों के लिए एक व्यापक डिजिटल सुरक्षा दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्राहकों को अपने डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल लेनदेन, इलेक्ट्रॉनिक भुगतान और सोशल मीडिया सुरक्षा के सभी पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। बैंक ने लॉगइन से संबंधित सुरक्षा के लिए ग्राहकों से अनूठे और मुश्किल पासवर्ड का उपयोग करने के साथ बार-बार पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।