Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिटेन किए गए 33 खिलाड़ियों में 19 हुए फेल

नई दिल्ली

26 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल का 15वां सीजन अपने मिड तक पहुंच गया है। आईपीएल 2022 में हर टीम को लीग स्टेज में 14 मुकाबले खेलने है और अभी तक हर टीम कम से कम 7-7 मैच खेल चुकी है। ऐसे में हम आपके लिए आईपीएल 2022 की मिड सीजन रिपोर्ट कार्ड लेकर आए हैं। इस रिपोर्ट कार्ड में हम रिटेन किए गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेंगे। नीलामी से पहले 10 टीमों ने कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। आइए जानते हैं इनमें कितने खिलाड़ी फेल हुए और किन खिलाड़ियों ने बेहतर रिटर्न दिया।