मुंबई
लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा मामले में चर्चा बटोरने वालीं सांसद नवनीत राणा ने अब दिल्ली पुलिस को भी पत्र लिखा है और शिवसेना नेता संजय राउत पर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा था और आरोप लगाया था कि जेल में उनके साथ जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता है। उन्होंने दावा किया था कि जेल में उन्हें पीने का पानी तक नहीं दिया गया।