Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस स्टाॅक ने पिछले एक साल में दिया 400% रिटर्न, 1793 रुपये हुआ शेयर का भाव

नई दिल्ली

शेयर बाजार के ‘Big Whale’ कहे जाने वाले आशीष कचौलिया (Ashihs Kacholia) के पास कई ऐसे स्टाॅक हैं जिन्होंने शानदार रिटर्न दिया है। उसमें से कुछ स्टाॅक ने पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया। उन्हीं में से एक स्टाॅक है Yasho Industries, इस एक स्टाॅक ने पिछले एक साल के दौरान शेयर होल्डर्स को 400% रिटर्न दिया है। 

पिछले एक महीने के दौरान यह स्टाॅक बिकवाली का शिकार हुआ है। इस दौरान कंपनी के शेयर का भाव 1906 रुपये से घटकर 1793 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी करीब 6 प्रतिशत की गिरावट इस दौरान देखने को मिली। अगर हम इस साल की बात करें 1175 रुपये से बढ़कर यशो इंडस्ट्रीज के शेयर का भाव 1793 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी करीब 50% का इजाफा इस दौरान हुआ है। 

बीते 6 महीने पर अगर हम ध्यान दें तो यशो इंडस्ट्रीज के शेयर में तगड़ी उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयर का भाव 1340 रुपये से बढ़कर 1793 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। वहीं, बीते का साल की बात करें तो शेयर का भाव 365 रुपये से बढ़कर 1793 रुपये हो गया। इस दौरान इस शेयर ने 400% का रिटर्न दिया है।