मुंबई
पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) लॉकअप (Lock Upp) की दमदार कंटेस्टेंट्स हैं। उन्हें विनर ट्रोफी का दावेदार माना जा रहा है। संग्राम सिंह के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है। वे साथ रहते हैं पर शादी नहीं की। पायल ने लॉकअप में खुलासा किया था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। यही वजह है कि संग्राम से शादी नहीं कर रहीं। पायल ने बताया था कि वह आईवीएफ ट्राई कर चुकी हैं लेकिन यह सक्सेसफुल नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा था कि संग्राम से कहती हैं कि किसी और से शादी कर लें। पायल का ये खुलासा चर्चा में है। अब एक इंटरव्यू के दौरान संग्राम ने इस पर रिऐक्ट किया है।
4-5 साल से कर रही हैं ट्राई
पायल रोहतगी लॉकअप में लोगों को एंटरटेन कर रही हैं। इस बीच बाकी कंटेस्टेंट्स की तरह उन्होंने भी कई खुलासे किए। पायल ने बताया था, मेरे बच्चे नहीं हो सकते। मैंने सोचा हम शादी तब करेंगे जब मैं प्रेग्नेंट हो सकूं। हम 4-5 साल से ट्राई कर रहे हैं, नहीं हो रहा। पायल के इस स्टेटमेंट पर अब संग्राम सिंह का रिऐक्शन आया है। ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया, पायल बहुत बहादुर लड़की है। मुझे उस पर गर्व है। हां उसका आईवीएफ सफल नहीं हुआ, डॉक्टर्स ने बताया कि वह कभी मां नहीं बन सकती। पर क्या फर्क पड़ता है। सबसे बड़ी चीज हम एक-दूसरे को प्यार करते हैं।