Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुनील नरेन आज रच सकते हैं इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले बनेंगे पहले विदेश स्पिनर

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल 2022 का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में केकेआर के स्टार स्पिनर सुनील नरेन के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर नरेन दिल्ली के खिलाफ एक विकेट लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 150 विकेट पूरे कर लेंगे और वह इस रंगारंग लीग में ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर बन जाएंगे।

सुनील नरेन आज एक विकेट लेते ही आईपीएल में 150 विकेट का आंकड़ा छूने वाले तीसरे विदेशी और कुल 9वें खिलाड़ी बन जाएंगे। सुनील नरेन से पहले ड्वेन ब्रावो और लासिथ मलिंगा 150 विकेट लेने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं इस सूची में अमित मिश्रा, पीयूष चावला, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और हरभजन सिंह का नाम शामिल हैं।