Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऐसी तोंद फैलाई कि दबी भाजपा… अरविंद केजरीवाल की अंगड़ाई पर शशि थरूर ने कसा तंज

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तौर-तरीकों पर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर भी कूद पड़े हैं। जहां भाजपा ने केजरीवाल पर उनके बैठने की मुद्रा के लिए हमला किया है, वहीं थरूर ने एक छोटी कविता लिखकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के संयोजक दोनों पर तंज कसा है।

शशि थरूर ने अपनी कविता में अंग्रेजी के ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो सामान्य तौर पर कम ही इस्तेमाल होते हैं। वह इसके लिए जाने भी जाते हैं। अंग्रेजी में लिखी गई थरूर की व्यंग्यात्मक कविता इस तरह से है। दिल्ली के एक सीएम थे, जिन्होंने सिर से लेकर तोंद तक फैलाई। ऑनस्क्राइन शरीर को ऐसा फैलाया कि दब गई भाजपा…।