Monday, November 23निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भरतपुर में MLA जोगिंदर अवाना के नाम की सड़क उद्घाटन पट्टिका तोड़ी: फिर फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी से गरमाया सियासी पारा

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर जिले से नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना एक बार फिर से सुर्खियों में है। गहलोत गुट के माने जाने वाले कांग्रेस विधायक अवाना के नाम की  सड़क उद्घाटन पट्टिका को तोड़ने और उसके बाद फेसबुक पेज पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस मामले पर अवाना की प्रतिक्रिया नहीं आई है। अवाना ने 21 अप्रैल को सड़क का लोकार्पण किया था। अवाना वर्ष 2018 में बसपा के  टिकट पर विधायक का चुनाव जीते थे और उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिलहाल लोकार्पण पट्टिका तोड़ने के मामले में PWD ने एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस नए घटनाक्रम से भरतपुर का सियासी पारा गरमा सकता है। उल्लेखनीय है कि राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची में अवाना को देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।