जोधपुर।
राजस्थान के जोधपुर के प्रतिष्ठित उमेद क्लब में एक नाबालिक का अश्लील वीडियो बनाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। क्लब में शावर लेते समय कर्मचारी नाबालिक छात्रा का वीडियो बना रहा था, तभी छात्रा ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। अब पीड़ित छात्रा ने क्लब संचालक और कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर के एक हाई प्रोफाइल क्लब में नाबालिग छात्रा का शॉवर लेते कर्मचारी ने वीडियो बनाने की कोशिश की। इसी दौरान नाबालिग छात्रा ने कर्मचारी को वीडियो बनाते देख लिया और तुरंत कर्मचारी से उसका मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद क्लब के पदाधिकारी अपने ही कर्मचारी के बचाव में उतर गए और छात्रा को उसका फोन वापस करना पड़ा। इस घटना से नाबालिग छात्रा इतनी मानसिक तनाव में आ गई कि उसने 4 दिन तक खाना-पीना छोड़ दिया। छात्रा के इस व्यवहार को देखकर माँ ने बच्ची से पूछा तो उसने क्लब में हुई घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित की मां नाबालिग बच्ची को लेकर उदयमंदिर थाने पहुंची और वीडियो बनाने वाले कर्मचारी सहित क्लब के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।