Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में CHA के धरने पर RLP सांसद हनुमान बेनीवाल, बोले- शांतिपूर्वक आंदोलन जारी रखें, सरकार झुकेगी

जयपुर

राजस्थान में रोजगार को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर बैठे सीएचए (CHA) अभ्यर्थियों को आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल का साथ मिला है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज अभ्यर्थियों के समर्थन में अपने आवास जालूपुरा से पैदल ही धरना स्थल शहीद स्मारक पहुंचे। सांसदा एमआई रोड पर धरने पर बैठ गए और नौकरी से हटाने की मांग का विरोध किया। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जब तक जीत नहीं होगी तब तक हार नहीं माननी है। बेनीवाल ने कहा कि मेरे आने के बाद सरकार वार्ता के लिए आएगी। आप मजबूती के साथ डटे रहे। शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन जारी रखे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आंदोलन को पूरा समर्थन देगी। बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह बोतल है। इसलिए कांग्रेस के नेताओं ने बोतल से पानी पीना ही छोड़ दिया।