Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर बहू आलिया भट्ट ने किया ससुर जी को याद, फोटो शेयर कर लिखा ये मैसेज

नई दिल्ली

ऋषि कपूर की आज दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। आज के दिन ऋषि कपूर हम सभी को छोड़कर चले गए थे। भले ही ऋषि कपूर आज हम सभी के बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में जिंदा हैं। ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर आज परिवार वाले और उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। वहीं उनकी बहू आलिया भट्ट ने भी अपने ससुर जी को याद कर उनके साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की है। ये फोटो न्यू यॉर्क की है जब वहां ऋषि कपूर का इलाज चल रहा था। उस वक्त आलिया उनसे मिलने जाती रहती थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, हमेशा और फॉरेवर।

फोटो में ऋषि कपूर के साथ आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रणबीर कपूर हैं। बता दें कि जब ऋषि कपूर का न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज चल रहा था तब आलिया वहां उनसे मिलने जाती रहती थीं। वह उस मुश्किल वक्त में नीतू और रणबीर का बड़ा सहारा बनी थीं।