नई दिल्ली
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं और अब वह 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्य की लिस्ट में भी शामिल हो गई हैं। दीपिका न सिर्फ सफल एक्ट्रेस हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। दीपिका पादुकोण एक फिल्म का करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। तो वहीं एक्ट्रेस के पास आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी कमाई करती हैं। तो चलिए आज हम आपको दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में बताते हैं।
फिल्मों की करोड़ों की कमाई
दीपिका पादुकोण टॉप हीरोइन हैं और वह लगातार फिल्में कर रही हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक्ट्रेस की आखिर फिल्म गहराइयां रिलीज हुई थी और उनकी एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 314 रुपये है।
बिजनेस से भी होती है कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्मों के अलावा दीपिका पादुकोण बिजनेस भी करती हैं। एक्ट्रेस ने साल 2017 में ‘का इंटरप्राइजेज एलएलपी’ नाम की संस्था खोली थी। इसके बाद उन्होंने Bellatrix Aerospace, Drum Foods International Pvt. Ltd, BluSmart, FrontRow जैसे स्टार्टअप्स में निवेश किया है। इसके अलावा दीपिका का ऑल अबाउट यू करके फैशन लेबल भी है, जिसकी कमाई करोड़ों में हैं।