Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विकी कौशल ने शादी के बाद पहली बार खुलकर की कटरीना कैफ की तारीफ, बोले- बहुत होशियार है

मुंबई

विकी कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के चहेते कपल हैं। दोनों शादी तक अपने रिश्ते के बारे में सबसे छिपाते रहे। शादी के बाद भी वे एक-दूसरे के बारे में नहीं बोले। हालांकि सोशल मीडिया के जरिये जरूर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जताते रहे हैं। अब एक मैगजीन इंटरव्यू में विकी ने कटरीना की तारीफ की है। विकी मानते हैं कि उनकी जिंदगी पर कटरीना का काफी प्रभाव है। उन्होंने कटरीना की होशियारी की तारीफ की और खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वह उनकी जिंदगी में हैं। विकी का यह इंटरव्यू चर्चा में है। 

बोले- दयालु इंसान हैं कटरीना


विकी कौशल और कटरीना कैफ ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी। शादी राजस्थान में हुई थी और इसमें करीबी लोग ही शामिल हुए थे। विकी हैलो इंडिया मैग्जीन के दिसंबर के अंक में हैं। इसमें उन्होंने कटरीना कैफ से रिश्ते पर बात की है। उन्होंने बताया है, मेरी जिंदगी के हर पहलू में कटरीना का बड़ा प्रभाव है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि उनके जैसा लाइफपार्टनर मिला क्योंकि वह बहुत बुद्धिमान, होशियार और दयालु इंसान हैं। मैं उनसे हर दिन सीखता हूं। 


इन फिल्मों में दिखेंगे विकी और कैट


विकी और कटरीना की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। दोनों शादी के बारे में आखिरी तक छिपाते रहे थे लेकिन मीडिया में खबरें लीक होती रही थीं। शादी के तुरंत बाद ही दोनों काम पर वापस चले गए थे। बीते महीने दोनों ने साथ में वकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो विकी लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सारा अली खान होंगी। उनके खाते में सैम बहादुर, गोविंदा मेरा नाम जैसी फिल्में भी हैं। वहीं कटरीना सलमान खान के अपोजिट टाइगर 3 में दिखेंगी। उनके पास मेरी क्रिसमस भी है।