Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान फिर आए साथ नजर

नई दिल्ली

फिल्म ‘लव आज कल-2’ की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें उड़ीं कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की साथ में कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुईं जिनमें कार्तिक-सारा एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और इसकी रिलीज के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि हाल ही में एक बार फिर कार्तिक और सारा एक साथ नजर आए।

रिलेशनशिप में रहे थे कार्तिक-सारा
दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस दोनों को फिर से एक साथ देखकर काफी एक्साइटेड नजर आए। तस्वीरों में दोनों को एक दूसरे को ग्रीट करते हुए और एक दूसरे से बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज में कार्तिक आर्यन व्हाइट जैकेट पहने दिखाई पड़ रहे हैं जबकि सारा अली खान शिमरी ब्लैक ड्रेस में दिखाई पड़ रही हैं। बैकग्राउंड में स्टेज नजर आ रही है और उनके सामने बाकी लोग खड़े दिखाई पड़ रहे हैं।