Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Lock Upp में कंगना रनौत ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- MeToo मूवमेंट के बाद मुझे बैन…

नई दिल्ली

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) होस्ट कर रही हैं। कंगना की जेल में कुछ कैदी हैं, जो टास्क को पूरा करते हैं। अब शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में गेम टफ होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से झगड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। तो वहीं कुछ अपने पुराने किस्से शेयर कर लोगों को भावुक कर देते हैं। हाल में ही में शो में पायल रोहतगी और साइशा शिंदे ने अपनी जिंदगी से जुड़े खुलासे किए थे। तो वहीं अब ‘लॉक अप’ की होस्ट कंगना रनौत ने भी हैरान करने वाली बात बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि मीटू मूवमेंट के बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया था।