नई दिल्ली
गर्मी के दिनों में बिजली की मांग बढ़ने के बाद बिजली सेक्टर के शेयरों में तेजी आई है। मार्च महीने के मिड से ही पूरे देश में बढ़ते तापमान के साथ, बिजली की मांग (Electricity demand) अचानक बढ़ गई है। इस दौरान बिजली प्रोडक्ट्स के स्टॉक की डिमांड भी बढ़ गई है और शेयरों में खरीदारी हो रही है। निवेशकों को उम्मीद है कि पावर कंपनियों (Power companies) के रेवेन्यू में इजाफा होगा और शेयर प्राइस बढ़ेंगे। बढ़ते बिजली संकट के बीच पिछले कुछ समय से बिजली क्षेत्र के दो दिग्गज कंपनी अडानी ग्रुप (Adani group) की कंपनी अडानी पावर और टाटा ग्रुप (Tata group) की कंपनी टाटा पावर के शेयर चर्चा में रहे हैं। अगर आप भी पावर शेयरों में निवेश करना चाह रहे हैं तो आइए जानते हैं अडानी पावर और टाटा पावर में कौन सा शेयर बेहतर हो सकता है।