Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘करौली हिंसा में था PFI का हाथ’, गहलोत सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता अरुण सिंह

अलवर।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अरूण सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है और वह विभिन्न संकटों से घिरी हुई है। अलवर में सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘सरकार बिजली संकट, जल संकट, कानून-व्यवस्था की समस्या से घिरी हुई है। कुर्सी बचाने का भी संकट है। गहलोत कुर्सी के संकट से जूझ रहे है। इन सभी संकटों के चलते राज्य की जनता पीड़ित है और उनमें आक्रोश है।’ 

अलवर के राजगढ में मंदिर ध्वस्त करने के लिये सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सिंह ने कहा कि भगवान और जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘राजस्थान को अब विकास के लिए डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है। भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीतेगी ओर डबल इंजन की सरकार बनाएगी।’ डबल इंजन से उनका तात्पर्य केन्द्र और राज्य दोनों में भाजपा शासन से था।